
रतलाम 12 सितम्बर । नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्श समिति की 15 सुत्रीय मांगो के निराकरण के संबंध में निगम आयुक्त श्री हिमांषु भटट् ने निगम अधिकारी के साथ यूनियन के पदाधिकारियों से चर्चा की।
नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्श समिति की 15 सुत्रीय मांगो के संबंध में चर्चा करते हुए नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों को नियमानुसार रिक्त पदों पर स्थाई किये जाने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का ईपीएफ खाता खुलवाने, गैंग, मैजिक हैल्पर, हाथ ठेला सफाई संरक्षक, आउटसोर्स व नाला गैंग कर्मचारियों की सूची संघर्श समिति को उपलब्ध कराये जाने पर चर्चा की गई।
इसके अलावा रतलाम नगर के विस्तार के दृश्टिगत दैनिक वेतन पर सफाई संरक्षकों रखे जाने तथा 30 दिवस की स्वीकृति वाले सफाई संरक्षकों को को 89 दिवस की स्वीकृति दिये जाने साथ ही सफाई संरक्षकों के आवास हेतु आवासीय कॉलोनी निर्माण के संबंध में चर्चा की गई।
आयोजित बैठक में सफाई संरक्षकों को प्रतिवर्श यूनिफार्म दिये जाने तथा स्थाई सफाई संरक्षक जो कि षिक्षित है उन्हे पदोन्नति प्रदान करने तथा सफाई संरक्षकों की समस्याओं के निदान हेतु प्रतिमाह बैठक आयोजित किये जाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त करूणेष डण्डोतिया, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, लेखा अधिकारी विजय बालोद्रा, संघर्ष समिति सदस्य रामलाल कल्याणे, संजय पेमाल, विजय खरे पटेल, कमल शिंदे, अमर चौहान, यशवंत फतरोड अनु चनाल, शिवजी कल्याणे, राकेश खाड़ेगीर, रवि चनाल, देवा खरे, रवि मकवाना, संजय लावरे, बृजमोहन खरे, चंदन तंवर नरेंद्र खरे आदि उपस्थित थे।