निगम अध्यक्ष और पार्षदगणों ने की श्री गणेश की महाआरती

रतलाम 13 सितंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी, पैलेस रोड़ स्थित पैलेस रोड़ स्थित कार्यालय मे 10 दिवसीय गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर निगम पार्षदगणों ने अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा के साथ श्री गणेश की महाआरती की। आरती पश्चात् प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान पार्षद हितेश कामरेड, परमानंद योगी, सपना त्रिपाठी, पप्पू पुरोहित, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका,अनिता कटारा, आयुषी सांकला, शबाना खान, धीरज कुंवर, मनीषा चौहान, गौरव त्रिपाठी, विजय सिंह चौहान, किशोर सिंह, शेरू पठान, हार्दिक मेहता एवं जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Play sound