भाजपा 17 सितंबर से मनाएगी सेवा पखवाड़ा

जिलाध्यक्ष ने किया जिला टोली का गठन

रतलाम 15 सितंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व की अगली कड़ी मे सदस्यता अभियान के साथ 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनायेगी। इस दौरान भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिला टोली का गठन किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा| जिलाध्यक्ष ने पखवाड़ा आयोजनों की जिला टोली मे जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी को संयोजक बनाया है। टोली में जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत सहसंयोजक व कालुसिंह परिहार तथा संजय टांक को सदस्य के रूप मे शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *