महिलाओं की सच्ची शुभचिंतक है भाजपा:- सांसद अनीता नागर सिंह चौहान

सरवन मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति मे विशेष सदस्यता अभियान

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाने का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान मे कई महिलाएं भाजपा की सदस्य बनी। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सरवन मे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सदस्यता प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व विधायक व जिला महामंत्री संगीता चारेल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सांसद श्रीमती चौहान ने इस मौके पर महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि विश्व का सबसे बड़ा दल होने का गौरव भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व मे केन्द्र एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार महिला हित के कई कार्य कर रही है। सही मायनों मे भाजपा ही महिलाओं की हितचिंतक है। महिला कल्याण की योजनाओं को जारी रखने के लिए भाजपा का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए सभी महिलाए भाजपा से जुड़े और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें।
सांसद श्रीमती चौहान ने क्षेत्र की कई महिलाओं को सदस्यता प्रदान की। वे सब्जी विक्रेताओं से मिली और पौधा रोपण भी किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता किशोर शाह, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, मंडल अध्यक्ष बापू सिंह मईडा, मोर्चा जिलाध्यक्ष शम्भुसिंह गणावा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, नारायण मईडा , प्रवीण सोनी , दशरथ पाटीदार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *