बर्तन, झोला, कपड़ा बैंक व थ्रीआर सेंटर किया गया प्रचार प्रसार

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

रतलाम 23 सितम्बर। 17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बर्तन, झोला व कपड़ा बैंक व थ्रीआर सेंटर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया ताकि नगर में कम से कम कचरा उत्सर्जित हो सकें इसके अलावा स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। इसके अलावा नगर के विभिन्न स्थानों व स्कूलों के नागरिकों व स्कूली विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।