
रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा ग्रुप परिवार का पारिवारिक मिलन समारोह स्थानीय बालाजी सेंट्रल पर बड़े ही शानदार तरीके से आयोजित किया गया। इस आयोजन में मैत्री परिवार के सभी बच्चो का बाल संघ पति बनने पर भव्य बहुमान किया गया तथा इसके साथ जैन एवं धार्मिक स्तवनो पर भक्ति रास किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की इस आयोजन में मैत्री परिवार के लगभग 95 कपल्स एवं बच्चो की उपस्तिथि रही। जैनत्व को साधते हुए पिछले दिनों , परम पूज्य आचार्य श्री नयचंद्रसागरसूरीश्वर जी म सा की निश्रा में रतलाम से करमदी तीर्थ तक, निकले बाल संघ में बाल संघपति बने ग्रुप परिवार के बच्चो की शानदार एंट्री करवाते हुए बहुमान किया गया जिसका लाभार्थ ग्रुप परिवार के अमित इंद्रा डांगी परिवार द्वारा लिया गया।
आयोजन की शुरुवात दीपप्रज्जवल्लन और मंगलाचरण प्रस्तुति के साथ की गयी। मंगलाचरण प्रस्तुति नृत्य में नवकार मंत्र प्रस्तुति के साथ ही नारी शक्ति सम्मान का सन्देश भी दिया गया जिसको दीप्ती मेहता , रक्षम कोठारी , राखी गादिया , रुपाली नवलखा , अंजलि नवलखा, डिंपल नवलखा, पूनम कास्टिया, प्रियंका सेलोत, नेहा सकलेचा, अल्पा वोहरा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् मैत्री परिवार के ही केसरिया पारस टीम के रेनिश सरिता मेहता, मनोज नेहा अग्रवाल, विशाल शीतल भांगू , शीतल नितिका सकलेचा , अमित शेवता मेहता द्वारा अंतरिक्ष पार्श्वनाथ प्रभु पर आधारित बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुति दी गयी एवं मैत्री परिवार की ही रॉकस्टार बेटियाँ अक्षि गादिया, शिवि नवलखा, माहि नवलखा, दिति पगारिया, जयना जैन, भवी सकलेचा, क्रियांशी मेहता, मिशिका जैन, केशवी भांगू, आशी भंडारी समूह द्वारा भी जोरदार उत्साह से भरी नृत्य प्रस्तुति दी गयी ।
इसके पश्चात् छोटे बच्चो के लिए आयोजित कृष्ण राधा फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे बच्चो ने बहुत ही सुन्दर गेटअप में आकर पुरे पंडाल में उत्साह पूर्वक एंट्री के साथ डांस प्रस्तुत किया।
इस आयोजन में ड़ॉ शेवता सोनगरा द्वारा निर्याणक की भूमिका निभाई गयी जिनका मैत्री परिवार द्वारा मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया गया। आयोजन का सञ्चालन मयंक कोठारी, नीलेश कोठारी एवं वैभव मेहता द्वारा किया गया। भावेश गादिया एवं राहुल नवलखा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
इस आयोजन में ढेरो इनामो का वितरण किया गया जिसमे बेस्ट मेल परफॉरमेंस अभिलेश खारीवाल , बेस्ट फीमेल परफॉरमेंस रिया मूणत ,बेस्ट मेल ड्रेसअप मितेश जैन , बेस्ट फीमेल ड्रेसअप खुशभु गंग , बेस्ट मैचिंग कपल मितेश अंशु जैन एवं वैभव निकिता कटारिया और बेस्ट स्माइल एवं एनर्जेटिक कपल शीतल नितिका सकलेचा को प्रदान किया गया। बच्चो में बेस्ट बॉय परफॉरमेंस प्रणव मूणत एवं बेस्ट गर्ल परफॉरमेंस समीक्षा बोथरा को दिया गया। कृष्ण एवं राधा फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में गौरव खिमेसरा, अनंत चोपड़ा, कानव कोठारी, आदवी मूणत, हीरव कोठारी सर्वश्रेष्ठ रहे। अंत में पुरे बोर्ड परिवार के द्वारा सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाये प्रेषित की गयी।