परम ज्ञानी तपस्वी जैन मुनि का कल झुमरी तिलैया के श्रद्धालु भक्त करेंगे स्वागत अभिनंदन

झुमरीतिलैया। जैन संत चर्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम अध्यात्म योगी शिष्य मुनि श्री 108 सुयस सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश 5 नवम्बर को धर्म नगरी झुमरीतिलैया में हो रहा है। पूरे झुमरीतिलैया ,जैन समाज में खुशी उत्साह का माहौल है ज्ञात हो कि पूज्य मुनि सूयश सागर पैदल हजारीबाग से बरही होते हुए झुमरीतिलैया शहर के मुख्य द्वार जिमखाना क्लब में आज रात्रि विश्राम करेंगे गुरुदेव के साथ जैन समाज के युवा पैदल चल रहे हैं । आज जिमखाना में भक्तजनों के द्वारा गुरुदेव की भव्य आरती ओर णमोकार चालीसा की जाएगी । जिमखाना से 5 जुलाई को सुबह 5:00 बजे मंगल विहार कर 7:00 बजे धर्म नगरी झुमरी तिलैया में प्रवेश होगा। समाज के उप मंत्री नरेंद्र झाझंरी ने बताया कि गुरुदेव का झुमरीतिलैया के बड़े जैन मंदिर में प्रवास रहेगा जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई हैं। कल गुरुदेव के प्रवेश में भक्तजन बैंड बाजे डांडिया नृत्य आरती और पाद प्रक्षालन से अपनी भक्ति को प्रदर्शित करेंगे शहर में तोरण द्वार बनाए गए हैं गुरुदेव के नगर भ्रमण के बाद बड़ा जैन मंदिर स्टेशन रोड में गुरुदेव का प्रवचन होगा रास्ते में गाजे बाजे के साथ हजारीबाग ओर कोडरमा समाज के लोग साथ चलेंगे यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा,नविन जैन ने दी।