संगठन पर्व की जिला कार्यशाला होगी

रतलाम 05.नवम्बर 2024। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के चलते 06 नवम्बर को दोप 12ः30 बजे रंगोली सभागार मे जिला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय करेगे। कार्यशाला मे भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी सुमेर सिंह सोलंकी मार्गदर्शन देगे। इस दौरान सभी मंडलों के निवार्चन अधिकारी , जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सांसद, विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष आदि उपस्थित रहेगे।

Play sound