रतलाम 06 नवम्बर 2024। समर्पण फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा गुलशन कुमार चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर कुष्ठ कालोनियों में निःशुल्क चिकित्सालय शिविर आयोजित करने की योजना बनाई गई है। आगामी 16 नवम्बर को शहर के दो स्थानों पर उक्त शिविर आयोजित किए जाएंगे। शहर के सीतला माता कुष्ठ आश्रम मोती नगर में 16 नवम्बर को प्रातः 9.00 बजे तथा इन्द्रा नगर न्यू कालोनी श्मशान रोड पर सायं 4.00 बजे शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में नैत्र चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एम.डी. मेडिसीन, पैरामेडिकल स्टाफ शिविर में सेवाएं देंगे। अधिक जानकारी के लिए पार्वती मो.नं. 97704 74310 से प्राप्त की जा सकती है।