भगवान श्री गणपति जी महाराज को छप्पन भोग लगाया गया

श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पर अन्नकूट, महाआरती, महाप्रसादी का आयोजन किया, अतिथियों का स्वागत किया गया

रतलाम। धार्मिक एवं सनातन परंपरा अनुसार दिपावली के बाद मंदिरों पर आयोजित होने वाले अन्नकूट महोत्सव में श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड रतलाम आज दिनांक 06 नवम्बर 24 बुधवार को दोपहर 12 बजे से भगवान श्री गणपति जी महाराज को छप्पन भोग लगाया, महाआरती कर महा प्रसादी भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने शामिल होकर प्रसादी को ग्रहण किया।
उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बताया की भगवान श्री को दोपहर 12 बजे छप्पन भोग लगाया जाकर महाआरती एवं महाप्रसादी (विराट भंडारा) का आयोजन मंदिर ट्रस्ट समिति द्धारा किया गया।
आरती में विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मुकेश पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष श्री सुजीत उपाध्याय, पत्रकार श्री आशीष पाठक, पत्रकार श्री राजेश पोरवाल पत्रकार श्री शुभ दशोत्तर, पत्रकार श्री सिकंदर पटेल का दुपट्टा पहनकर एवं भगवान श्री गणपति जी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।
अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल कार्याध्यक्ष सचिन सिंह देवड़ा, पंडित अमित रावल, मुकेश व्यास, मुकेश त्रिवेदी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सारिका दवे, श्रीमती रत्ना पाल, राहुल शर्मा एडवोकेट, अमित देवड़ा, भुवनेश सिंह राठौर, अशोक मेहता, नवीन व्यास, रवि पंवार, हितेश नागल आदि द्धारा किया गया।

Play sound