
रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन मे सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया व चौकी प्रभारी हाट रोड अनुराग यादव के द्वारा अवैध हथियार की धरपकड़ हेतु लगातार सतत् प्रयास किये जा रहे थे, जिसमे दिनांक 07.11.2024 को सफलता प्राप्त करते हुए एक आरोपी से अवैध पिस्टल मय मेग्जीन 02 जिंदा राउण्ड जप्त कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 07.11.2024 को उप निरीक्षक अनुराग यादव को चौकी ढोढर पर अपने विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति जो नीले रंग का शर्ट व हल्के नीले रंग का जीन्स पैंट पहने हुए है, उक्त व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखता है जो अभी कुछ समय मे आबकारी कम्पाउण्ड मे आने वाला है, सुचना पर से राहगीर पंचान को तलब कर चौकी मे उपस्थित पुलिस स्टाफ आर0 495 गोपाल अंजना, आर0 642 अशोक यादव व सैनिक 1039 मोहसीन खान के साथ मुखबिर सूचना अनुसार आबकारी कम्पाउण्ड मे मंदिर के पास मुखबिर सुचना अनुसार एक व्यक्ति खड़ा पाया गया जिसकों हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीष पिता मांगिलाल उम्र 22 वर्ष निवासी भेरु बाबा जी के ओटले के पास विरिया खेड़ी रतलाम बताया जिसकी तलाशी लेते एक देशी हाथ की बनी हुई पिस्टल आरोपी के कमर पर पैंट की बेल्ट के पीछे फसी हुई पायी गयी जिसका निरीक्षण करने पर हत्था कत्थई रंग का होकर प्लास्टिक से बना हुआ पाया गया व पिस्टल की मैंगजीन मे 2 जिंदा कारतूस लगे होना पाये गए आरोपी के पिस्टल रखने के संबंध मे पूछताछ करने पर पिस्टल को शौक़ से रखना व अपने छोटे भाई भूरिया पिता मांगिलाल से लाना बताया आरोपी से पिस्टल रखे जाने के संबंध मे कोई वैध लाइसेन्स का पूछते नहीं होना बताया जो अवैध पिस्टेल को विधिवत समक्ष पंचो के जप्त पर सील बंद किया, आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट से दंडनीय पाये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी – 01. मनीष पिता मांगिलाल उम्र 22 वर्ष निवासी भेरु बाबा जी के ओटले के पास विरिया खेड़ी रतलाम
जप्त मश्रुका:- 01 पिस्टल, 02 जिंदा राउण्ड
सराहनीय भुमिका:- थाना प्रभारी डीडी नगर रविन्द्र दंडोतिया, उपनिरीक्षक अनुराग यादव, आर 495 गोपाल आंजना, आर 642 अशोक यादव व सैनिक 1039 मोहसीन खान की सराहनीय भूमिका रही।