रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थ का सेवन करने वाले 12 आरोपियो के विरुध प्रभावी कार्यवाही

थाना स्टेशन रोड ने 07 आरोपियों, थाना डीडी नगर द्वारा 03 आरोपियों, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम से 01 एवं थाना माणकचौक ने 01 पर की कार्यवाही

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था । जिसके तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की खरिद फरोख्त करने वालो के साथ साथ अवैध रूप से खरीद कर उपभोग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थ का सेवन करने वाले 12 लोगों पर प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत थाना स्टेशन रोड ने 07 आरोपियों, थाना डीडी नगर द्वारा 03 आरोपियों, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम से 01 थाना माणकचौक ने 01 पर कार्यवाही की गई।

थाना स्टेशन रोड द्वारा की गई कार्यवाही
निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड के नेतृत्व मे आरोपीगण युसुफ पिता मो. हुसैन उम्र 57 वर्ष निवासी राजीवनगर, नरेन्द्र पिता मानसिंह राजपुत उम्र 40 वर्ष निवासी बजरंगनगर, असलम पिता इलियास कंसारा पठान उम्र 48 वर्ष निवासी अर्जुननगर, महेश पिता शंकरलाल बामनिया उम्र 26 वर्ष निवासी होमगार्ड कालोनी रतलाम, मंगल पिता बद्रीलाल बामनियाँ उम्र 21 वर्ष निवासी होमगार्ड कालोनी रतलाम, जफर उर्फ माचो पिता लियाकत अलि उम्र 24 वर्ष निवासी लाल गुवाडी मोचीपुरा एवं कालु उर्फ असलम पिता लियाकल अलि उम्र 28 वर्ष निवासी वहीदजी की गुवाडी मोचीपुरा रतलाम को मादक पदार्थ गाँजा का सेवन करने पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध धारा 8/27 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । मादक पदार्थ का सेवन करने वालो को रुखसत किया गया तो यह आपस मे विवाद कर आपस मे झगडने लगे जिन्ह समझाया गया परन्तु यह सभी उत्तेजित होने लगे जिससे आरोपीगणो को धारा 126,135(2), 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की खरिद फरोख्त करने वाले एवं मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुध लगातार कार्यवाही की जावेगी।

आरोपीगण –

  1. युसुफ पिता मो. हुसैन उम्र 57 वर्ष निवासी राजीवनगर, रतलाम
  2. नरेन्द्र पिता मानसिंह राजपुत उम्र 40 वर्ष निवासी बजरंगनगर, रतलाम
  3. असलम पिता इलियास कंसारा पठान उम्र 48 वर्ष निवासी अर्जुननगर रतलाम
  4. महेश पिता शंकरलाल बामनिया उम्र 26 वर्ष निवासी होमगार्ड कालोनी रतलाम
  5. मंगल पिता बद्रीलाल बामनियाँ उम्र 21 वर्ष निवासी होमगार्ड कालोनी रतलाम
  6. जफर उर्फ माचो पिता लियाकत अलि उम्र 24 वर्ष निवासी लाल गुवाडी मोचीपुरा
  7. कालु उर्फ असलम पिता लियाकल अलि उम्र 28 वर्ष निवासी वहीदजी की गुवाडी मोचीपुरा रतलाम

थाना डीडी नगर द्वारा की गई कार्यवाही–
थाना प्रभारी थाना दीनदयाल नगर रतलाम रविन्द्र डण्डोतिया के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर गांजा पीने वाले तीन व्यक्तियो 1. जयसिह पिता कमलसिह सौलंकी जाति राजपूत उम्र 34 वर्ष नि. धीरजशाह नगर रतलाम, 2. प्रेम पिता भंवर मुनिया जाति भील उम्र 19 वर्ष नि. ईश्वर नगर रतलाम, 3. ईश्वर पिता पूना निनामा उम्र 25 वर्ष नि. सागोद रोड रतलाम को गांजे का सेवन करते हुये पकडा तथा तीनो आरोपियो के विरुध्द धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। गांजे का सेवन करने वाले आरोपी से पूछताछ करते गांजा रमेश पिता परसराम सिन्धी नि. टाटानगर रतलाम से खरीदना बताया।

गिरफ्तार आरोपी
1.जयसिह पिता कमलसिह सौलंकी जाति राजपूत उम्र 34 वर्ष नि. धीरजशाह नगर रतलाम
2.प्रेम पिता भंवर मुनिया जाति भील उम्र 19 वर्ष नि. ईश्वर नगर रतलाम
3.ईश्वर पिता पूना निनामा उम्र 25 वर्ष नि. सागोद रोड रतलाम

फरार आरोपी – 1.रमेश पिता परसराम सिन्धी नि. टाटानगर रतलाम

थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस की कार्यवाही
दिनांक 07.11.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना पर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) पीने वाले आरोपी महेन्द्र सिंह पिता देवीसिंह सोलंकी उम्र 22 वर्ष निवासी बी-189, जवाहर नगर रतलाम थाना औ.क्षै. रतलाम जिला रतलाम को पकड़ा जिसके कब्जे से एक मिट्टी की काले रंग की चिलम अधजली, एक सफेद कागज की पुड़िया जिसमें मादक पदार्थ गांजा के अवशेष है तथा एक सिगरेट का पैकेट जिसमें दो सिगरेट तथा एक सिगरेट खाली जिसमें तंबाकू नहीं होने से जप्त कर आरोपी महेन्द्र सिंह के अपराध क्रमांक – 817/2024 धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना माणक चौक द्वारा की गई कार्यवाही
थाना प्रभारी माणकचौक सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में आरोपी अमन पिता रविन्द्र वाघेला जाति सोलंकी उम्र 24 साल नि. 625 ईश्वर नगर थाना डीडी नगर रतलाम जिला रतलाम को गांजा पीते पकड़ा जिसके कब्जे से एक चिलम काले रग की,चिलम का जला हुआ गाजा, सफेद कपडे की एक साफी,नगदी 200 रुपये, एक माचिस को जप्त कर आरोपी अमन पिता रविन्द्र वाघेला के विरुद्ध अपराध क्रमांक – 583/ 07.11.2024 धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

Play sound