

रतलाम । कॉर्पोरेशनक्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेन्ट का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एल्डरमेन व वरिष्ठ भाजपा नेता महेश अग्रवाल ने की,विशेष अतिथि पंचान अग्रवाल समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल थे।
अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, बॉल खेलकर टुर्नामेन्ट का शुभारंभ किया किया गया। टुर्नामेन्ट के सभी मैच 14-14 ओवर के होंगे तथा टुर्नामेन्ट डे नाईट का होगा, इस टुर्नामेन्ट में 6 टीमें भाग ले रही है और प्रत्येक टीम 5 मैच खेलेगी और टुर्नामेन्ट में कुल 17 मैच होंगे। सेमिफायनल और फायनल 10 नवंबर को खेले जायेंगे। कोपरेशन क्रिकेट क्लब का यह 12 वां सीजन है। क्लब अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा एवं पदाधिकारियों ने आभार माना।