संविधान दिवस पर डॉ.अम्बेडकर चित्र पर माल्यार्पण किया


रतलाम 26 नवम्बर 2024। भारतीय जनता पार्टी के पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय संविधान दिवस मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान का आचरण करने का आव्हान् किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन सब भारतीयों के लिए गर्व एवं प्रसन्नता का दिन है। इस वर्ष संविधान के 75 साल पूरे होगे। इसलिए यह वर्ष देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। संविधान हमेशा नागरिकों को सशक्त करता है। हमें हमेशा अपने आचरण और व्यवहार से संविधान का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, लाल बहादुर पाटीदार कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, पूर्व पार्षद पवन सोमानी, प्रभु नेका, मधु शिरोडकर, तेज सिंह हाडा, विवेक शर्मा, चेतन टांक आदि उपस्थित थे।