डेंगू, चिकुनगुनिया बीमारी के लिये क्लीनिकल प्रशिक्षण सम्पन्न

रतलाम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द चंदेलकर के निर्देशन मे मलेरिया विभाग द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डो में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण वैक्टर जनित बीमारी डेंगू/चिकुनगुनिया की जॉच उपचार से संबंधि था।
प्रशिक्षण में वक्ता के रूप में शासकीय मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र चौहान एम.डी. मेडिसीन, माईक्रेबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रफुल्ल सोनगरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव सक्सेना, शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मॉगीलाल बर्मन, जिला चिकित्सालय के सर्जन डॉ. गोपाल यादव, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी श्री आशीष चौरसिया, एपिडिमियॉलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरिवाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति, पैथालॉजिस्ट डॉ. पियुष धवन, डॉ. प्रणव मोदी सहित सहायक मलेरिया अधिकारी श्री एन.एस. वसुनिया, श्री राजेन्द्र कुमार पालीवाल, श्री संदीप कुमार विजयवर्गीय, कुमारी श्वेता बागरी, डी.ई.ओ श्री ओमप्रकाश बावल्चा आदि उपस्थित थें।
जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा डेंगू चिकूनगुनिया की जिले की एपिडिमियोलॉजिकल की स्थिति के बारे में बताया। डॉ. महेन्द्र चौहान एम.डी. मेडिसीन द्वारा डेंगू बीमारी के प्रबंधन उपचार एवं उच्च जोखिम वाले मरीजों के निदान के बारे में जानकारी दी। डॉ. प्रफुल्ल सोनगरा ने लैब संबंधि जाँचों के बारे में डॉ. गौरव सक्सेना द्वारा सैम्पल कलेक्शन व ट्रांसपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । डॉ.मॉगीलाल बर्मन द्वारा बाल चिकित्सा आयु समूह मे डेंगू के प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
सर्जन डॉ. गोपाल यादव ने कैंसर व पेलियटीव केयर के संबध में उद्बोधन दिया। जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी श्री आशीष चौरसिया ने आई.ई.सी./बी.सी.सी.सामुदायिक भागीदारी और अंतर क्षैत्रीय सहयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी। एपिडिमियॉलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरिवाल एवं श्वेता बागरी ने आई.एच.आई.पी. पोर्टल में पी.और एल. फार्म के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में जिला मलेरिया अधिकारी श्री प्रमोद कुमार प्रजापति द्वारा बताया गया कि डेंगू से बचाव के लिए हमे अपने घर से शुरूआत करनी पडे़ंगी। घर में जमा पानी की निकासी व मच्छर से बचाव के तरीके अपनाने होंगे।। आभार सहायक मलेरिया अधिकारी श्री एन.एस.वसुनिया ने माना।

Play sound