
सुरत (जयन्ती कुकड़ा जैन) । श्री आँल इंडीया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेस के भुत पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नेमीचंद जी चौपड़ा का सुरत पधारना हुआ। आचार्य भगवन के दर्शन किए ओर मंगलपाठ श्रवण किया। उस पल श्री प्रकाश सिंघवी, हुक्मी चंद कोठारी, गजेन्द्र जी चंडालिया, प्यार चंद कोठारी , श्री आकाश जी मादरेचा, श्री मंजीत कोठारी , श्री राजु भाई डाँगी आदि की उपस्थिति रही। वर्तमान में जैन काँन्फेृंस के होने जा रहे चुनाव पर विस्तृत चर्चा- विचारणा हुई। चौपडा जी का कहना है कि जैन काँन्फेृंस मे परिवार वाद को ख़त्म करना है। श्री अतुल जैन का परिवार लम्बे अर्शों से गुरु भगवंतो की सेवा में संलग्न है। श्रमण संघ के प्रति अटुट आस्था है। इसलिए जैन काँन्फेृंस के 5 जनवरी को चुनाव मे राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए श्री अतुल जी जैन (दिल्ली) को विजय बनाना है।
सुरत से भी सभी ने एकमत से कहा कि गुजरात से श्री अतुल जी जैन को समर्थन देगे। उन्हें विजय बनायेंगे। लगभग लगभग सभी गुजरात के जैन काँन्फेृंस सदस्य श्री अतुल जी जैन के लिए एकमत रहेंगे।