
रतलाम। भीषण सर्दी के मौसम में शीत का प्रकोप हर किसी को प्रभावित करता है। ऐसे में जैन सेवा समिति और जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम क्लासिक के तत्वावधान में पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक के अवसर पर समाज के कमजोर वर्ग के करीब पचास बालक बालिकाओं को ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। प्रमुख समाजसेवी चंदनमल घोटा के मुख्य आतिथ्य में जेएसजी रतलाम क्लासिक के अध्यक्ष दीपक चौरडिया एवं सचिव अभय मूणत की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में यह सेवा कार्य सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रुप के सेवा प्रकोष्ठ के चेयरमेन अशोक डांगी के साथ जयंतीलाल जैन, दिलीप गेलड़ा व राजेंद्र घोटा उपस्थित रहे।