गौ माता की सेवा प्रभु सेवा है- श्रीमती रेखा सुराणा

जावरा । श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा चालू की गई गौ माता के लिए गुड़, गो ग्रास एवं सर्दी से बचने के लिए कंबल योजना वास्तव में सराहनीय है, मैंने पढ़ा है कि गौ माता की सेवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभु सेवा है। मेरी सभी सदस्यों ने आज आप सबके बेचकर गौ सेवा करने से एक अलग ही आनंद की अनुभूति हुई है ,उक्त विचार श्री जैन दिवाकर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेखा सुराणा ने जीव दया सोसाइटी पर जीवदया करते हुए कही ।इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि हमारी यह सेवा निरंतर चालू है और आगे भी रहेगी इसी तारतम्य में नव वर्ष यानी 1 जनवरी 2025 को श्री मुरलीधर गौशाला जो कि जीव दया सोसायटी जावरा द्वारा संचालित है उसे गौशाला में 81 किलो गुड़ गो ग्रास व 51 कंबल गोवंश को ढकने के लिए प्रदान किए जाएंगे।
प्रारंभ में महिला मंडल के पदाधिकारी का स्वागत संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा ने किया। संचालन संस्था सचिव अनिल चोपड़ा ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनिल श्रीमाल ने माना। इस अवसर पर एक पेटि गुड़ जीव दया बहू मंडल चौपाटी ने देने की बात कही।

इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

श्रीमती त्रिशला नादेंचा, कुसुम औरा, मधु खटोड़, शीला श्रीमाल, किरण जैन, सुनीता पटवा, श्वेता कोठारी, रेखा सुराणा के साथ ही प्रकाश चंद संघवी, विनोद लुनिया, नेमीचंद जैन, राजेंद्र कोचर, प्रकाश चंद पामेचा, राजकुमार हरण, कनेश मेहता, अनिल चोपड़ा, अभय सुराणा अनिल श्रीमाल मास्टर अयांश सुराणा आदि उपस्थित थे।