संदीप चौरड़िया अध्यक्ष और यशवंत पावेचा सचिव मनोनीत

रतलाम । जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर की साधारण सभा 31 दिसंबर 2024 मंगलवार को एक निजी होटल सज्जन प्रभा पर आयोजित की गई । जिसमें सर्वप्रथम प्रभु महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद जी लूनिया, पूर्व अध्यक्ष श्री ललित जी चौरड़िया निर्वतमान अध्यक्ष श्री संतोष जी चाणोदिया , वर्तमान अध्यक्ष श्री संजय खमेसरा ने किया । तत्पश्चात ग्रुप की मनोरंजन समिति द्वारा एक नृत्य के माध्यम से मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया ।
पश्चात अध्यक्ष श्री संजय खमेसरा ने स्वागत उद्बोधन दिया और नव वर्ष की बधाइयां प्रेषित की । मनोरंजन कार्यक्रम के तहत इंदौर के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री सुनील जी सामोता द्वारा कौन बनेगा सिरमौर एक शानदार प्रस्तुति दी जिसे ग्रुप परिवार के लगभग सभी मित्रो ने भरपूर इंजॉय किया
इस अवसर पर आगामी सत्र वर्ष 2025 – 27 हेतु नवीन बोर्ड की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद जी लूनिया द्वारा की गई।
जिसमें अध्यक्ष संदीप चोरड़िया, उपाध्यक्ष निलेश गोधा, सचिव द्वय यशवंत पावेचा एवं प्रमोद धींग तथा कोषाध्यक्ष पद पर जीतेश गेलडा को मनोनीत किया गया । जनरल कौंसिल सदस्य के पद पर श्री दीपेंद्र कोठारी ,श्री लालित कांठेड़ एवं अनिल कटारिया आसीन होंगे।
साथ ही संचालक मंडल सजनलाल मेहता, अक्षय छाजेड़ , देवेंद्र कोचर, मुकेश जैन, पारस कोठारी , रवि कटारिया, संजय चोपड़ा , योगेश लसोड़, दीपेंद्र लूणावत, अखिलेश जैन, श्री मति रंजना कमलेश चोरड़िया, श्रीमती नीता राजेंद्र बाफना एवं श्रीमती मंजू नवीन चंडालिया मनोनीत हुए
सभा के दौरान नए वर्ष 2025 का स्वागत ग्रुप परिवार के सभी दंपत्ति मित्रो ने डी जे पर धमाल मस्ती के साथ किया और नए वर्ष की सभी को बधाईयां दी । कार्यक्रम का संचालन सचिव निलेश गोधा ने किया तथा आभार संजय चपरोट ने माना ।