बंधु बेलड़ी गुरु भगवंत की निश्रा में दहाणु में गुरु सप्तमी महोत्सव सम्पन्न

नूतन धर्मशाला के मुख्य गेट का 36 लाख 36 हजार में आदेश एवं मध्यप्रदेश की ओर विहार

दहाणु (महाराष्ट्र )। श्री मोहनखेड़ा गुरु धाम तीर्थ दहाणु महाराष्ट्र में दादा गुरुदेव का गुरु सप्तमी महोत्सव प पूज्य गच्छाधिपति परोपकार सम्राट मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक गुरुदेव आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ति शिष्य प पूज्य वर्षीतप तपस्वी वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म सा एवं प पूज्य कार्यदक्ष प्रवचन प्रभावक मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म सा के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ !
इस पावन अवसर पर बंधु बेलड़ी गुरु भगवंत की पावन प्रेरणा से चांदराई राजस्थान निवासी परम गुरुभक्त श्री कमलेशजी जयंतीलालजी वलदरिया परिवार हाल मुकाम विरार ने गुरु राजेन्द्र ऋषभ विहार धर्मशाला के मुख्य गेट का लाभ 36 लाख 36 हजार में लिया। भीनमाल निवासी श्री निर्मलाबेन मूलचंदजी सेठ परिवार मुंबई एवं भीनमाल निवासी श्री शांतिदेवी बाबूलालजी सालेचा परिवार ने भी एक एक रूम का लाभ लिया।
मध्यप्रदेश के लक्ष्मणी तीर्थ एवं तालनपुर तीर्थ के समीप स्थित निसरपुर नगर में श्री नेम राजुल जैन तीर्थ की भव्यातिभव्य प्रतिष्ठा बंधु बेलड़ी गुरु भगवंत की पावन निश्रा में 7 फरवरी 2025 को सम्पन्न होगी।
गुरु भगवंत बंधु बेलड़ी का विहार सुखशाता पूर्वक चल रहा है तथा गुरु भगवंत वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, अंकलेश्वर, भरूच, बड़ौदा, पावागढ़, छोटा उदयपुर, अलिराजपुर, कुक्षी, होते हुए 2 फरवरी को निसरपुर प्रतिष्ठा हेतु मंगल प्रवेश करेंगे। इस अवसर पर सकल श्री संघ पधार कर धर्मलाभ प्राप्त करे।