वार्ड 34 में 41 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन संपन्न, विधायक श्री काश्यप का माना आभार

रतलाम । वार्ड क्रमांक 34 की विभिन्न सड़को के डामरीकरण एवं सीमेन्टीकरण कार्य का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य डागा ने पूर्व पार्शद श्रीमती रेखा जौहरी व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती रेखा जौहरी ने बताया कि एचडीएफसी बैंक से शीला भवन तक, मकड़ावन गली, रिद्धी-सिद्धी अपार्टमेन्ट वाला क्षेत्र, भूत बंगला क्षेत्र, राज बॉक्स वाली गली व बैंक कालोनी से लगी हुई सड़क का डामरीकरण 25 लाख की निगम निधि व डॉ. पाटनी के घर से महू रोड तक की सड़क का सीमेन्टीकरण 16 लाख की लागत की निगम निधि से किया जायेगा। कार्य पुरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। वार्ड में रूके हुए विकास कार्य प्रारंभ करवाये जाने पर श्रीमती रेखा जौहरी व क्षेत्रिय नागरिकों ने विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप का आभार माना।
भूमि पूजन के अवसर पर सर्वश्री अश्विन जायसवाल, राकेष परमार, यषपाल मंडोरा, सलीम आरिफ, योगेश पापटवाल, राजू व्यास, राहूल जसूजा, उमेश (नन्दी), मुबारिक शैरानी, विपिन पोरवाल, रवि जौहरी आदि उपस्थित थे।