उन्हेल (अभय सुराणा) । जैन तीर्थ नागेश्वर उन्हेल मे इस वर्ष पोष वदी दशमी को श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर लगने वाले मेले एवं सामुहिक भोज के आयोजन को निरस्त कर दिया गया है, यह जानकारी तीर्थ पेढी के सहसचिव धर्मचंद जैन ने देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते एवं शासन-प्रशासन व्दारा लागू नियमो का पालन करते हुए इस बार केवल भगवान की पूजा-अर्चना ही की जाएंगी, मेले एवं सामुहिक भोज के आयोजन को निरस्त किया गया है । उल्लेखनीय है कि तीर्थ पेढी उन्हेल पर प्रतिवर्ष पोष वदी दशमी को भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव घुमधाम से मनाया जाता है तथा इस अवसर पर पांच दिवसीय भव्य विशाल मेले का आयोजन भी होता है, जिसमे दूर-दूर के दुकानदार आकर अपना व्यवसाय करते है एवं जन्म महोत्सव के लाभार्थी परिवार व्दारा हजारो आगंतुको के लिए सामुहिक भोजन की व्यवस्था भी की जाती है । लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते मेले सहीत भोज का आयोजन भी निरस्त कर दिया गया है ।