45 यूनिट रक्‍तदान टीम जीवनदाता द्वारा मावता में शिविर सम्पन्न हुआ

रतलाम ( अभय सुराणा) । जिले के मावता में टीम जीवनदाता के तत्वावधान में रक्‍तदान जागरूकता का आयोजन किया गया। जीवनदाता टीम के कचरूलाल राठौड़ ने बताया कि स्‍वैच्छिक रक्‍तदान माह की इस वर्ष की थीम ‘जीवन में एक बार रक्‍तदान अवश्‍य करें’ निर्धारित की गई है वही सामान्‍य रूप से स्‍वस्‍थ व्‍यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो, वजन 50 किलो से अधिक हो तीन माह में एक बार रक्‍तदान कर सकते है। रक्‍तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि रक्‍तदान करने से नई लाल रक्‍त कणिकाओं के बनने से शरीर को लाभ मिलता है, साथ ही कई महंगी जांचे नि:शुल्‍क हो जाती है । रक्‍तदान के प्रति जनजागृति के लिए 20 दिसम्बर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मावता में टीम जीवनदाता के सहयोग से सीएमई का आयोजन किया गग, जिसमें 45 यूनिट ब्लड डोनेशन का आयोजित टीम जीवनदाता के मार्गदर्शन में हिन्दू जागरण समिति के तत्वावधान में रक्‍तदान शिविर में 45 यूनिट रक्‍त एकत्र किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मावता के डा. जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि हिन्दू जागरण समिति व कईं संस्थाओ ने मिलकर तथा अन्‍य स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों से रक्‍तदान शिविर में सहयोग प्रदान किया गया,। स्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मावता, नांदवेल रणायरा ,बेहपुर के युवाओं ने रक्तदान किया शिविर में 45 यूनिट रक्तदान हुआ है शिविर से पहले सरपंच भगवती लाल कुमावत , पुष्कर राठौर द्वारा सरस्वती माता को माल्यार्पण कर शिविर प्रारंभ करवाया गया एवं गांव के शिक्षक दिनेश कुमावत ने सबसे पहले रक्तदान कर शुरुवात करवाया, प्रभुलाल कुमावत ,पिंटू राठौर, सुरेश राठौर, प्रहलाद राठौड़, मुकेश राठौड़, प्रभु लाल कुमावत एवं और भी गांव के युवाओं ने अपना सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया उपस्थित रहे उपस्थित रहे रामनिवास करनाखेड़ी , नंदकिशोरराठौर पलसोड़ा , ओमप्रकाश राठौर बेहपुर एवं पारस कुमावत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।