उज्जैन | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर माफिया एवं गुंडों के खिलाफ प्रारम्भ की गई कार्यवाही उज्जैन जिले में जारी है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा नगर निगम की सहायता से चिमनगंज थाना एवं खाराकुआ थाना के लिस्टेड गुंडे हैदर, जिस पर विभिन्न धाराओं में नौ प्रकरण दर्ज हैं, का दो मंजिला गार्डर का मकान ध्वस्त कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त गुंडे का इलाके में आतंक था और वह आयेदिन लोगों से मारपीट, चाकूबाजी, जान से मारने की धमकी, चोरी, अवैध कब्जे और अड़ीबाजी के काम में संलग्न था।