




रतलाम । जीवन मे रहने के दौरान मानव सेवा करना और जीवन से चले जाने के बाद भी सेवा कार्य करने वाले बड़े बिरले ही मिलते है । ऐसे ही लोगो में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के तीन परिवारों ने आदर्श उदाहरण पेश किया ।
पहला नेत्रदान – ग्राम बड़छापरा निवासी नानालाल कामश्रेया पाटीदार के निधन पर सुरेश पाटीदार आदर्श, जगदीश पाटीदार,कैलाश पाटीदार की प्रेरणा से पुत्र धूलजी पाटीदार,कैलाश पाटीदार एवम परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान की सूचना मिलते ही गीता भवन न्यास बडनगर के डॉ जी एल ददरवाल ने कु. चंचल पाटीदार, परमानंद राठौर , मनीष तलाच के सहयोग से कार्निया लिया ।
दूसरा नेत्रदान – शुभम रेसीडेंसी बाबूलाल (आनंदीलाल) बोराणा की धर्मसहयिका श्रीमती पुखराज बाई बोराणा के निधन पर आशीष राणावत, हेमन्त मूणत ने उनके पुत्र- पुत्री संजय बोराणा, मीना चाणोदिया एवम परिजनों को माताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी। परिजनों की सहमति मिलने के पश्चात संस्था द्वारा मेडिकल कालेज को सूचित किया मेडिकल कालेज के नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाहा, ने ज्योति सिंह चौहान के सहयोग से कार्निया लिया नेत्रदान के लिए नेत्रम संस्था के सक्रिय सदस्य भगवान ढलवानी अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर बोराणा के निवास स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोडकर आएं ।
तीसरा नेत्रदान – मध्य रात्रि में 3 बजे टाटा नगर बुद्धेश्वर रोड़ निवासी धनराज पटवा बरवेट वाले के असमायिक निधन पर मृदुल मूणत, सुभाष पिरोदिया,अजय पितलिया ने उनके पुत्र सुनील पटवा, दिनेश पटवा को पिताजी के नेत्रदान कार्निया दान हेतु प्रेरित किया परिजनों की सहमति मिलते ही संस्था द्वारा गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ तत्काल रतलाम पहुंचे और कु, चंचल पाटीदार, परमानंद राठौड़, मनीष तलाच के सहयोग से नेत्रदान लिया ।
चौथा नेत्रदान – वेदव्यास कालोनी निवासी स्व.समीरमल गेलड़ा की धर्मसहयिका श्रीमती सम्पत बाई गेलड़ा के असमायिक निधन पर सुनील मूणत, अनील पीपाड़ श्रेणिक पोहावाला,कमल मूणत ने उनके पुत्र विमल गेलड़ा एवम परिजनों को माताजी के नेत्रदान की प्रेरणा दी परिजनों की सहमति मिलने के पश्चात संस्था द्वारा गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ.ददरवाल को सूचित किया ।सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ तत्काल रतलाम पहुंचे और कु, चंचल पाटीदार, परमानंद राठौड़, मनीष तलाच के सहयोग से नेत्रदान किया ।
पाचवा नेत्रदान – टाटा नगर निवासी नारायण रुनवाल सोनी की धर्मपत्नी श्रीमती मीना रुनवाल सोनी के असमायिक निधन पर राखी व्यास ,पार्षद राजू सोनी ने उनके पुत्र उपमन्यु सोनी,कृष्णा सोनी,को माताजी के नेत्रदान की प्रेरणा दी परिजनों द्वारा सहमति मिलते ही राखी व्यास द्वारा गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ तत्काल रतलाम पहुंचे और कु, चंचल पाटीदार, परमानंद राठौड़, मनीष तलाच के सहयोग से नेत्रदान किया।
पाचो नेत्रदान के दौरान हेमंत मूणत,ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, मीनु माथुर, भगवान ढलवानी गिरधारी लाल वर्धानी शीतल भंसाली ,राखी व्यास शिवराम पाटीदार, पुष्कर पाटीदार, दीपक पाटीदार, पवन पाटीदार उपस्थित रहे नेत्रम संस्था ने कामश्रेया (पाटीदार) परिवार, बोराणा परिवार,पटवा परिवार, गेलड़ा परिवार, एवं सोनी(रुनवाल) एवम परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।