सेवा कार्यों के लिए वरिष्ठ महासंघ के पदाधिकारीयों का सम्मान


जावरा (निप्र) । गौशालाओं में पशुओं के कल्याण का भी ध्यान रखा जाता है और उन्हें सुखी और संतुष्ट जीवन जीने का अवसर दिया जाता है। जिस तरह से मनुष्य जन्म में हम अपने कानों में परमात्मा की वाणी का श्रवण करते हैं इस तरह इस म्यूजिक सिस्टम के द्वारा प्रभु के भजनों एवं मत्रों का स्मरण गौ माता के कानों में होगा। उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने श्री हरि राधा रानी गौशाला शक्कर खेड़ी में म्यूजिक सिस्टम भेंट करते हुए कही । सुराणा ने आगे कहा कि गौशालाओं में पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा जाता है और गायों के मल मूत्र से जैविक खाद बनाया जाता है इस अवसर पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल राजकुमार हरण विनोद डांगी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा जीव दया के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए गौशाला प्रमुख भागवत प्रवक्ता प्रफुल्ल व्यास एवं उनकी टीम ने पदाधिकारीयों का शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
अध्यक्ष कांतिलाल मुखिया, उपाध्यक्ष अभय श्रीमाल, भागवत प्रवक्ता प्रफुल्ल व्यास,. जनपद सदस्य नागुलाल धनगर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।