पुलिस द्वारा फोर लाइन हाइवे पर जावरा से वनस्थली तक ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर खामियों को दुरुस्त किया

रतलाम 18 जनवरी । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल रॉय के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात संतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, सउनि. राजेंद्र सिंह हंस, प्रआर. लक्ष्मण सिंह, प्रआर. धीरेन्द्र दीक्षित, आर. मोहन धार्वे, आर. अजय चौहान, सै. गोपाल डाबी एवं MPRDC टीम के साथ संयुक्त रूप से आज 18.01.2025 को जिला रतलाम के फोर-लाईन रोड पर स्थित जावरा से लेकर वनस्थली तक रास्ते मे आने वाले समस्त दुर्घटना संभावीत कट प्वाईंट्स एवं ब्लेक स्पॉट पर जहाँ-जहाँ पर रिफ्लेक्टर,रम्बल स्पिड ब्रेकर, स्ट्रिट लाईट, आदि की कमी के कारण होने वाली दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु रिफ्लेक्टर,रम्बल स्पिड ब्रेकर, ट्राफिक सिग्नल लाईट, स्ट्रिट लाईट, आदि को उपलब्ध कराया गया व पहले से उपलब्ध संसाधनो की मरम्मत करवायी गई एवं शेष स्थानो पर संसाधनो की उपलब्धी व मरम्मत को लेकर MPRDC टीम को अवगत कराया गया ।