जैन सोशल ग्रुप गोल्डन ने आगामी सत्र 2025-27 के नविन पदाधिकारियों की घोषणा

जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोशल ग्रुप गोल्डन ने आगामी सत्र 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की।
म.प्र. रिजन चेयरमेन राहुल चपड़ोद,गोल्डन ग्रुप नामिनेशन कमेटी और संस्था के पूर्व अध्यक्षों नीरज मेहता, आशीष चौरडिया, प्रतीक डुंगरवाल, तपन नाहटा, नीलेश कोठारी की सर्वानुमति से इस चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। संस्था के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के साथ ही एक भव्य स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी नए पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर और मुंह मीठा करके सम्मानित किया गया ।
संस्था के नए पदाधिकारी इस प्रकार हैं: अध्यक्ष: मोहित चपड़ोद, उपाध्यक्ष: महेश शेखावत, नितिन कोठारी, सौरभ मेहता, पीयूष चपड़ोद, प्रतीक ओरा, सचिव: अंकित जैन, सह सचिव: जितेंद्र जैन, हिमांशु मेहता कोषाध्यक्ष: अमन कटारिया, सह कोषाध्यक्ष: गौरव धोका, प्रचार सचिव (PRO): विपुल मेहता ,मल्टीमीडिया प्रभारी: लक्की डुंगरवाल संगठन मंत्री: निश्चल पोखरना, सार्थक मेहता।
नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो के सम्मान समारोह में संस्था के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्षों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और उन्हें संस्था के आगामी कार्यों में सफलता की कामना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित चपड़ोद ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा प्रयास रहेगा कि आगामी सत्र में संस्था द्वारा समाज सेवा और परोपकारी कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएं। हम सभी मिलकर एक टीम के रूप में काम करेंगे ताकि गोल्डन ग्रुप की प्रतिष्ठा और समाज में इसका योगदान और भी बढ़े।”
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राहुल चपड़ोद,ग्रुप अध्यक्ष निलेश कोठारी,सचिव प्रतीक ओरा,कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन,नीरज मेहता,प्रतीक डुंगरवाल,मोहित चपड़ोद, अंकित जैन,अमन कटारिया,सौरभ मेहता,शीतल चौरडिया,विवेक पोखरना,चेतन चपड़ोद,गौरव धोका,संतोष पांचाल,भावेश तातेड,पिंकेश जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे। जिन्होंने इस अवसर पर न केवल नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं,बल्कि संस्था के आगामी कार्यों के लिए अपने समर्थन का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रतीक डुंगरवाल किया और आभार प्रतीक ओरा ने माना।

Play sound