इंदौर (राजेश जैन दादू) । श्रमण संस्कृति के समाधिस्थ महामहिम आचार्य भगवन विद्या सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि सुधा सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद ओर प्रेरणा से श्रमण संस्कृति संस्थान के नए छात्रावास भवन के नवनिर्वाण की घोषणा जयपुर शहर में बहुत ही भव्य आयोजन में पधारे समस्त समाज श्रेष्ठियों के द्वारा लोकार्पण का भव्य कार्य संपन्न हुआ ।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस आयोजन में गुरुवर सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से देश के प्रसिद्ध दानवीर भामाशाह जैन रत्न समाज गोरव परिवार चामुंडा राय श्री मान कवरीलाल जी अशोक कुमार जी सुरेश कुमार जी विमल कुमार जी पाटनी परिवार किशनगढ़ के द्वारा अभूतपूर्व दान की घोषणा की गई ।
श्रमण संस्कृति संस्थान के अंतर्गत बनने वाले नए छात्रावास भवन की 2 अंडरग्राउंड तलघर सहित 12 मंजिल सम्पूर्ण नए भवन का निर्माण पुण्यार्जक आर के मार्बल पाटनी परिवार किशन गढ़ के द्वारा होगा । पाटनी परिवार के दान की अनुमोदना करते हुए इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन आजाद जैन बीड़ी वाले महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका हंसमुख गांधी टीके वेद नरेंद्र वेद मनीष अजमेरा मयंक जैन विश्व जैन संगठन एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, सारिका जैन, रेखा जैन श्रीफल आदि समाज ने बंधाई देते हुए पाटनी परिवार के दान की बहुत बहुत अनुमोदना की।