श्रीमती उर्मिला जैन का असामयिक निधन पर परिजनों ने दी नेत्रदान की सहमति

रतलाम । जीवन मे रहने के दौरान मानव सेवा करना और जीवन से चले जाने के बाद भी सेवा कार्य करने वाले बड़े ही विरले मिलते है ऐसे ही लोगो में रतलाम के लक्ष्मी नगर निवासी अग्रवाल परिवार ने आदर्श उदाहरण पेश किया । संस्था के हेमन्त मुणत ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला जैन का स्वर्गवास होने पर ओमप्रकाश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, नरेन्द अग्रवाल, गोलू अग्रवाल के द्वार पुत्र प्रमोद अग्रवाल (जैन) एवम परिजन को माताजी के नेत्रदान (कार्निया) दान करने हेतु प्रेरीत किया । परिजनों की सहमति मिलने के बाद नेत्रम संस्था द्वारा मेडिकल कालेज रतलाम की डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाह, हैप्पी पीटर द्वारा प्रहलाद गेहलोत के सहयोग से नेत्रदान (कार्निया) लेने की प्रक्रिया को पूर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया। नेत्रदान के लिये भगवान ढलवानी अपने वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर अग्रवाल परिवार के निवास स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोडकर आएं नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी , गिरधारी लाल वर्धानी मोजूद थे नेत्रम संस्था ने अग्रवाल परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

Play sound