
रतलाम। शहर के रंगकर्मी विक्रांत भट्ट को सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रषिक्षण केन्द्र, नई दिल्ली संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सीनियर फैलोषिप अवाॅर्ड 2022-2023 के लिए चयनित किया गया है। इनको यह फैलोषिप रंगमंच के क्षेत्र में षोध कार्य करने के लिए दी जा रही है। इस षोध कार्य में वे लोक कथा वीर तेजाजी में नाट्य तत्वों एवं प्रस्तुतिकरण का अध्ययन करेंगे। इस कार्य के लिए विक्रांत भट्ट को दो वर्ष तक 20,000 रूपए प्रतिमाह फैलोषिप प्रदान मिलेगी।
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट व्यक्तियों को फैलोषिप प्रदान की जाती है। जिसमें संस्कृति से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में षोध कार्य करने के लिए फैलोषिप रहती है। जिसमें देष भर से आए आवेदनों पर विचार कर प्रदान की जाती है। इस वर्ष रंगमंच के क्षत्र में पूरे देष से 17 लोगों को यह फैलोषिप दी जा रही है। जिनमें मध्यप्रदेष से दो चयनित व्यक्तियों में विक्रांत भट्ट षामिल है।
इससे पूर्व विक्रांत के काव्य संग्रह का चयन मध्यप्रदेष साहित्य अकादमी द्वारा पहली कृति अनुदान योजना में हो चुका है। विक्रांत भट्ट वर्तमान में टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में सहायक निदेषक है।