धरती पर स्वर्ग है ब्रह्माकुमारी संस्थान- योगेंद्र रूनवाल

रतलाम । यह बहुत पावरफुल स्थान है यहां आते ही गहन शांति का अनुभव होता है मैं भी माउंट आबू ब्रह्माकुमारीज़ हेड क्वार्टर गया हूं जो धरती का स्वर्ग है। उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के गौरव पैलेस कॉलोनी, जावरा रोड स्थित,भाग्योदय भवन के सभागार में 76 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला लायन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भ्राता योगेंद्र रूनवाल जी ने देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगा झंडा फहराते हुए व्यक्त किए।
विशेष अतिथियो ने भी गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये जिसमे लायन बहन राजदुलारी रुनवाल,भ्राता लोकेंद्र सिंह गहलोत हाईकोर्ट एडवोकेट जिला अभिभाषक संघ सचिन रतलाम,भ्राता सुनील जैन एडवोकेट एव लायंस एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी भ्राता चंद्रभान सिंह पवार, सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पालिका निगम रतलाम, हाईकोर्ट एडवोकेट भ्राता, एस.एल.ग्वालियरी , भ्राता महेंद्र शर्मा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल, सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने गणतंत्र दिवस पर समस्त देशवासियों रतलाम निवासियों एवं सभा में उपस्थित सभी भाई बहनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी । सभी अतिथियों, बी.के. भाई बहनों एवं कॉलोनी निवासी भाई बहनों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राजीव गांधी सिविक सेंटर सेवा केंद्र पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया इस अवसर पर वार्ड पार्षद बहन मनीषा चौहान, राजपूत समाज अध्यक्ष भ्राता विजय सिंह चौहान, बीके मनोरमा एवं समस्त भाई बहने मौजूद थी ।