
इंदौर (राजेश जैन दद्दू ) मागीलाल मंडल अब तक करा चुके 9000 श्रद्धालुओं को निशुल्क सिद्ध क्षेत्र की यात्राधर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अनवरत निकलने वाली अंचल की सबसे बड़ी यात्रा। मांगीलाल मंडल मल्हारगंज की अगवाई में 425 तीर्थ यात्रियों का दल शिप्रा एक्सप्रेस से 1 फरवरी को तीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी के लिए रवाना होगा । सभी यात्री वहां पहुंचकर 24 किलोमीटर पर्वतराज की वंदना करेंगे । पर्वत पर स्थित चरण चिन्हों पर अष्ट द्रव्य से अर्ध समर्पित करेंगे । पर्वत राज की तलहटी पर स्थित सभी मंदिरों की वंदना भी की जाएगी मनमोहन झांझरी , राजेश पांड्या, अजयपाल टोंग्या भरत काला* ने बताया कि , यात्रा के मुख्य संघपति बनने का सौभाग्य समाजसेवी श्री आलोक जैन को प्राप्त हुआ है। यह यात्रा का अनवरत 25 वा वर्ष है। मंडल द्वारा समाज के सहयोग से अभी तक लगभग 9 000 श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा कराई जा चुकी है । यात्रा में इंदौर सहित आसपास के गांव व शहरों देपालपुर उज्जैन सनावद हाटपिपलिया सागर सहित अनेक तहसील के लोग शामिल होंगे ।
श्री धर्मेंद्र पाटनी , श्रीअजय रावका व श्री संदीप गंगवाल ने आगे बताया कि विश्व शांति की भावना को लेकर पंचपरमेष्ठि विधान का भी आयोजन होगा , जिसमें सभी महिला पुरुष श्रद्धालु केशरिया वस्त्र धारण कर महाअर्ध देंगे । सम्मेदशिखर जी में श्रीजी को स्वर्णरथ में विराजमान कर भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी । संध्या में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे ।
तत्पश्चात सभी यात्री पंचतीर्थ के लिए रवाना होंगे जिसमें भगवान वासु पूज्य स्वामी की मोक्ष भूमि मंदारगिरी चंपापुरी , भगवान महावीरस्वामी की जन्मभूमि श्री कुंडलपुर , मोक्षभूमि श्री पावापुर सहित समवशरण भूमि श्री राजगृह के दर्शन भी करेंगे । सभी यात्रियों की आने-जाने ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी मांगीलाल मंडल द्वारा की जाएगी । यात्रा दल 11 फरवरी को लौटेगा । ज्ञात रहे श्री सम्मेद शिखर जैन धर्म का शाश्वत तीर्थ है यहां से 24 में से 20 तीर्थंकर वह अनंतानंत मुनिराजों ने तपश्चरण कर मोक्ष को प्राप्त किया है ।