श्री दिलीप चौरड़िया के निधन पर श्रद्धांजली अर्पित की गई

जावरा (अभय सुराणा) । स्व. सरदारमलजी चौरड़िया के सुपुत्र एवम संतोष, अशोक, राजेंद्र चौरड़िया के छोटे भ्राता एवं राकेश चौरड़िया के बड़े भाई समकित धारीवाल एवं समृद्धि चौरड़िया के पिताजी महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष, श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष, संस्कृति संगम के पूर्व पदाधिकारी दिलीप चौरड़िया का आकस्मिक निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे,जिनका अंतिम संस्कार आनंदी हनुमान शमशान घाट पर हुआ।शोकसभा में चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, बाबूलाल नाहर, अनील धारीवाल, पुखराजमल कोचट्टा, डा दीपक पालड़िया, शैलेन्द्र कुमार दवे,विजय आंचलिया, पंकज डुंगरवाल, सुभाष टुकड़ियां, मनीष सकलेचा, एवम ब्राइट ग्रुप के सदस्यों ने अपनी श्रद्धांजली अर्पित की।