- जो व्यक्ति समाज मे निस्वार्थ कार्य करता है समाज उसे जरूर चुनता है : श्री खमेसरा
- श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की नवीन कार्यकारणी का पद ग्रहण समारोह संपन्न




रतलाम । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक की नवीन कार्यकारणी का पदग्रहण जैन दिवाकर कस्तुर पावनधाम पर संघ रत्न इन्दरमल् जैन के मुख्य अतिथ्य मैं ओर संघ गौरव महेन्द्र बोथरा तथा पूर्व अध्यक्ष सुरेश कटारिया के विशेष अतिथ्य ने संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात में सीमा खमेसरा, प्रतिभा कटारिया, रेखा कटारिया, ऋतू कटारिया एंव कविता कटारिया द्वारा मंगलाचंरण की प्रस्तुति दी गई ।
इस अवसर पर श्री संघ के निर्वतमान अध्यक्ष ललित पटवा ने नवीन अध्यक्ष अजय खमेसरा को, निर्वतमान महामंत्री विनोद बाफना ने नवीन महामंत्री विनोद कटारिया को, एवं कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया को अपना पदभार सौपा । इस अवसर पर संघ रत्न इन्दरमल जैन ने कहा की हमे संघ ओर समाज की एकता के लिए मिलजुलकर कार्य करना है । संघ गौरव महेन्द्र बोथरा ने कहा की श्री सघ मे विगत 20 वर्षो से सर्वसम्मति से अध्यक्ष का निर्वाचन करते आ रहे है यह सभी गुरुओ के आशीर्वाद ओर समाज की एकता का परिणाम है। हमे आगे भी ऐसे ही अपनी परम्परा का निवहन करना है । श्री संघ की इसी एकता की वजह से आज रतलाम मे एक से बड़कर एक सफल चातुर्मास हुए ।
स्वागत उद्बोधन ललित पटवा ने दिया, साथ ही सभा को सुरेश कटारिया, प्रो मनोहर जैन, गुणवत मालवी, रितेश मुन्तननत ने सम्बोधित करते बहुमान पत्रों का वाचन किया । श्रीसंघ के नवीन अध्यक्ष अजय खमेसरा ने अपने उद्बोधन् मे कहा की आपने जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का पुरा प्रयास सभी को साथ लेकर करूंगा । श्री खमेसरा ने बताया की श्रीसंघ नीमचौक की यह बात बहुत अच्छी है की यहा पर कभी ऊंच-नीच नही देखा जाता, जो व्यक्ति संघ समाज के लिए कार्य करता है उसे समाज के लोग निर्विरोध चुनते है, यह मेरी खुशनसीबी है की आने वाले वर्ष 2025-26 के लिए समाज ने मुझ जैसे छोटे व्यक्ति को इतनी बड़ी जवाबदारी दी । श्री खमेसरा ने बताया की श्रीसंघ को आगामी चातुर्मास बहुत बड़ा महासती डॉ सयमलताजी आदि ठाना का मिला है हम सभी को मिलजुलकर इसे सफल बनाना है ।
कार्यक्रम के दौरान नविन पदाधिकारियो ओर कार्यकारणी को अतिथियों ने शपथ ग्रहण करवाई । साथ हि नवीन कार्यकारणी द्वारा निर्वतमान अध्यक्ष ललित पटवा, महामंत्री विनोद बाफना, अमृत कटारिया, विजय कटारिया आदि का बहुमान किया गया । नवयुवक मंडल के नवीन अध्यक्ष आशीष कटारिया को निवर्तमान अध्यक्ष मनीष भटेवरा ने एवं महामंत्री वीरेंद्र कटारिया को पारस मेहता ने कार्यभार सौंपा।
संघ के सलाहकार महेंद्र बोथरा द्वारा सम्पूर्ण नवीन कार्यकारीणी को प्रभु महावीर एंव जगत वल्लभ जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री चौथमलजी मसा के नाम से शपथ दिलवाई गई | संघ की नवीन कार्यकरिणी में अध्यक्ष अजय खमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, निवृतमान अध्यक्ष ललित पटवा, उपाध्यक्ष-जयंतीलाल डांगी, विनोद बाफना, विजय कटारिया, विजय पटवा, संरक्षक-मणीलाल कटारिया, प्रेमकुमार मोगरा, मणिलाल गादिया, सुभाष तरसिंग, वरिष्ठ मण्डल- शांतिलालजी कटारिया, महेन्द्र मालवी, प्रदीपजी पोखरना, श्रेणिक कटारिया, सुभाष बोथरा, सुभाष बाफना, प्रकाश रांका, सलाहकार-इन्दरमल जैन (संघ रत्न), महेन्द्र बोथरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुरेश कटारिया, विनोद भण्डारी, मंत्री-गुणवंत मालवी, पारस पितलिया] ललित कटारिया, सहमंत्री-सुजानमल खमेसरा, रितेशजी मूणत संजय मेहता, अनिल गांधी, सहकोषाध्यक्ष- विनोदजी गादिया, जाप समिति-बाबुलाल गांधी, दिलीप पितलिया, मिडीया प्रभारी- निलेश बाफना, कार्यकारिणी-संजय भण्डारी , प्रो. मनोहर जैन, रवि बोथरा, प्रकाश मेहता, संतोषजी चाणोदिया, फकीरचंदजी सोनी, संजयजी खमेसरा, धर्मेन्दजी पितलीया, सुशीलजी बाफना, सुनीलजी बोथरा, पंकजजी जैन, दिलीपजी मेहता, प्रमोदजी चाणोदिया, संजयजी पुंगलिया को शपथ दिलवाई गई | नवयुवक मंडल के नवीन अध्यक्ष आशीष कटारिया एवं महामंत्री वीरेन्द्र कटारिया को भी शपथ दिलवाई गई |
कार्यक्रम के दौरान जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर आदि सामाजिक संस्थाओ द्वारा नविन अध्यक्ष अजय खमेसरा का बहुमान कर स्वागत किया गया । सभा का संचालन विनोद बाफना ने किया ओर आभार विनोद कटारिया ने माना।