हिन्दुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू हैं : साध्वी हेमलता

  • कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ
  • 7 फरवरी को होगी कथा की पूर्णाहूति

जावरा (अभय सुराणा) । गुप्त नवरात्रि और बसंत पंचमी के पावन अवसर पर स्वयं भु आद्यशक्ति पीठ श्री अम्बेमाता मंदिर पहाड़ी सुजापुर पर अठारहवा ज्ञान गंगा महोत्सव के तहत नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ गुरुवार से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के पहले दिन श्री भारत माता सेवाश्रम न्यास अध्यक्षा पूज्य साध्वी हेमलता दीदी सरकार कहा कि श्रीराम कथा जीवन को दिव्यता प्रदान करती हैं। कथा के दौरान हिंदू कोन हैं इसकी व्याख्या करते हुए कहा कि जिस तरह चीन में रहने वाले की पहचान चीनी के रूप में होती हैं, पाकिस्तान में रहने वाले नागरिक की पहचान पाकिस्तानी, जापान व अमेरिका के साथ ही हर देश में रहने वाले नागरिक की पहचान उसके देश के नाम से होती हैं, उसी तरह हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति भी तो हिंदू ही है, यह हिंदुस्तान जो कि हिंद महासागर के तट पर बसा हंै, इस देश में रहने वाला हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म को मानने वाला हैं, वह सिर्फ और सिर्फ हिन्दू ही हैं। जितने भी भारतीय हैं सभी हिन्दू हैं। भारत में जिस दिन राजनीति समाप्त हो जाएगी, उस दिन भारत में रामराज्य होगा। इस भेद को मिटाने की आवश्यकता हैं। कथा के पहले दिन के यजमान गजेन्द्र चपड़ोद, नरवर सिंह सोलंकी ने पोथी पूजन और आरती का लाभ लिया। मंगल कलश के यजमान भेरूसिंह सोलंकी रहे। आयोजन समिति के सदस्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कथा का श्रवण करने अनुरोध किया हैं।