प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

रतलाम । शासकीय प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालय बोदिना में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रमेश चंद्र परिहार ग्राम पंचायत बोदिना सरपंच ,विशेष अतिथि श्री राकेश सिंह जी राठौर पंच ग्राम पंचायत बोदिना ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री यौवन सिंह डामोर ,विशेष अतिथि देवी सिंह जी निनामा पटवारी राजस्व विभाग ,धर्मेंद्र प्रजापत , मंजू बाला जोशी अनामिका वायगांवकर, सुश्री संतोष पाटीदार, सत्यनारायण मालवीय,उपस्थित रहे ।
सर्वप्रथम अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । अतिथियों का सम्मान कैलाश नारायण भाटी द्वारा किया गया ।
श्री राकेश सिंह जी राठौर द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को शास्त्र और शस्त्र के महत्व के विषय में प्रकाश डाला । शास्त्र से हम सभी में बुद्धि ,ज्ञान , संस्कार, संस्कृति , मानवता का विकास होता है और शस्त्र से हम सभी आत्मरक्षा ,समाज कल्याण के लिए उसका उपयोग कर सकते हैं । कार्यक्रम का सफल संचालन कैलाश नारायण भाटी द्वारा किया गया ,व आभार श्रीमती अनामिका वायगावकर द्वारा माना गया ।