सामुहिक सामायिक का मंगलमय आयोजन कल 25 दिसंबर 2020 शुक्रवार को

मोहनखेड़ा (धार) । मौन एकादशी के पावन पर्व पर श्री मोहनखेड़ा तीर्थ भूमि मे सामुहिक सामायिक का मंगलमय आयोजन दिनांक 25 दिसंबर 2020 शुक्रवार प्रात:10.00 बजे रखा गया है।
प.पू.गच्छाधिपति आचार्य देवेश राष्ट्रसंत श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी म.सा.की शुभ निश्रा में प.पू.कार्यदक्ष तृतीय वर्षीतप आराधक मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म.सा.की मंगल प्रेरणा से भीनमाल (राज.) निवासी स्व.श्रीमती पवनी देवी अजीतमलजी दोसी परिवार मुंबई की ओर से सामायिक में अनुपम प्रभावना का लाभ लिया गया है। सामुहिक सामायिक दिलाई जाएगी सभी उपकरण लेकर ठीक समय पर पधारे। उक्त कार्यक्रम आयोजक श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढी ट्रस्ट श्री मोहनखेडा तीर्थ है ।

Play sound