समाजसेवी चंदनमल घोटा 87 वें जन्मदिवस पर सम्मानित

रतलाम। समाजसेवी आयुर्वेदिक चिकित्सक चंदनमल घोटा को 87 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम क्लासिक द्वारा सम्मानित किया गया। जेएसजी क्लासिक के पूर्वाध्यक्ष अशोक डांगी ने बताया कि चंदनमल घोटा विगत 30 वर्षों से समाज सेवा के कार्य में जुटे हुए है। आप रतलाम सेवा समिति और जे एस जी क्लासिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों एवं वृध्दजनों को स्वेटर एवं कम्बल वितरण कई वर्षों से प्रदान कर रहे है।साथ ही समाज के जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री का भी वितरण कर रहे है। आप आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म चिकित्सा के माध्यम से मरीजों का इलाज भी कर रहे है। इस अवसर पर जेएसजी क्लासिक अध्यक्ष दीपक – वर्षा चोरडिया, पूर्वाध्यक्ष अशोक – शशि डांगी, जयंतीलाल – शोभना जैन, जिनेंद्र – शीला जैन, सुनील – राखी भटेवरा, प्रकाश – डिम्पल मूणत, राजेश – विजया रांका, राजेंद्र – लता घोटा, अरविंद मूणत, पारस घोटा, मणिलाल घोटा, श्रीमती रमण घोटा , मंगल पिरोदिया, धीरज मूणत आदि ने उपस्थित होकर चंदनमल घोटा को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन जयंतीलाल जैन और आभार प्रदर्शन जिनेंद्र जैन ने किया।