संस्था परस्पर द्वारा विशाल मधुमेह ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन


रतलाम । मधुमेह एक विश्वव्यापी बीमारी है जो शारीरिक रूप से तो हानिकारक है ही साथ ही मानसिक रूप से भी इसके घातक परिणाम होते हैं। इसलिए मधुमेह रोगियों को रोग की चिंता ना करते हुए अधिक से अधिक घूमने, व्यायाम करना तथा शारीरिक श्रम पर बल देना चाहिए । वैसे तो मधुमेह के सैकड़ों उपाय है लेकिन इंसुलिन निर्माण के लिए तथा पेनक्रियाज की मजबूती के लिए टैबलेट की बजाय रोगियों को इंजेक्शन पर सदा निर्भर रहना चाहिए जिससे आपके आंतरिक अंगों के निष्क्रिय होने का खतरा कम रहता है ।उपरोक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा कॉलेज रोड सत्कार लाज के नीचे बसंत पंचमी रतलाम स्थापना दिवस तथा स्वयं संस्था की स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर जांच शिविर में उपस्थित सामान्य जनों को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ सूबेदार ने व्यक्त किये । आपने कहा कि हम मधुमेह से काफी डर जाते हैं लेकिन डरने की बजाय नियमित दिनचर्या खान-पान तथा इंसुलिन प्रक्रिया को सरलता से प्राप्त करते हुए अपने शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रपति प्रदत्त शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री ने कहा कि सरस्वती उत्सव के रूप में संस्था की गतिविधियां अत्यंत प्रशंसनीय है यह संस्कृति का पर्व है जो आपस में प्रेम का संदेश देता है बसंत उत्सव का यह पर्व हमें उत्साह और उमंग से भर देता है ।शिक्षक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि बसंत उत्सव नव सृजन का उत्सव है । प्रकृति अपना चोला बदलती है मनुष्य अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति करता है । बसंत का पर्व पशु-पक्षियों से लेकर प्रकृति की प्रत्येक रचना उत्सव का गुणगान करती है ।संस्था अध्यक्ष श्री महेश अग्रवाल ने कहा कि रतलाम स्थापना दिवस पर गठित संस्था ने सामाजिक क्षेत्र में अनेक सेवा कार्य आरंभ किए हैं। रक्तदान स्वास्थ्य शिविर, पेयजल की पूर्ति, शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण जैसे कई सेवा कार्यों से संस्था की अलग ही पहचान बनी है । सुबह की सैर – सब की खेर की आकांक्षा लेकर संस्था के लोग निरंतर प्रात: भ्रमण का संदेश देते हैं । विशाल मधुमेह ब्लड प्रेशर जांच शिविर में करीब 75 नागरिकों की मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया ।इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अभय सुराणा, निमिष व्यास, महेश व्यास ने भी बसंत पंचमी तथा रतलाम स्थापना रतलाम स्थापना से जुड़े प्रसंग व्यक्त किये । प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अतिथियों का स्वागत सर्वश्री अभय लोढ़ा, मिलन राखेचा, राजेश जोशी, प्रदीप लोढ़ा, शैलेंद्र व्यास, कमलेश पालीवाल, मितेश अग्रवाल, सुभाष नागौरी, नीलेश शुक्ला, ओम प्रकाश पोरवाल, रमेश पोरवाल, दशरथ पोरवाल, प्रीतम भरगट, ललित पोरवाल, चंदन राठौर, वीरेंद्र अग्रवाल, सोनू व्यास, रजनीश व्यास, अभिसार हाडा, मनीष जोशी, मनीष बोहरा, श्रेयांश जैन, अयांश जैन, रितेश पोरवाल आनंद पालीवाल आदि साथियों ने किया । कार्यक्रम का संचालन श्री मितेश अग्रवाल तथा आभार अभय लोढ़ा ने व्यक्त किया ।