श्री गांधी प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड 24 से सम्मानित

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । इंदौर के उद्योगपति एवं देश प्रदेश मैं सक्रिय दिगंबर जैन समाज की विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़े दिगंबर जैन समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हसमुख जैन गांधी जिनकी कार्यशैली से अनेक साधु संत एवं जैन समाज प्रभावित एवं परिचित है और अब जिनके व्यक्तित्व की प्रखरता व धर्म ,समाज, संत, संस्कृति के प्रति निष्ठा वह समर्पण से परिचित होकर देश के सर्वाधिक प्रमाणिक एवं प्रसारित हिंदी दैनिक भास्कर ने भी आपको प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड 24 से विभूषित कर जैन समाज को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर
श्री गांधी को दिगंबर जैन समाज के श्रेष्ठी जनों एवं उनके मित्रों, स्नेहियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भावना व्यक्त की है कि श्री गांधी भविष्य में भी जीवन के एवरेस्ट पर बिना रेस्ट किये समाज सेवा तीर्थ,धर्म व संस्कृति के क्षेत्र में सफलता पूर्वक कार्य करते हुए समाज को गौरवान्वित करते रहें और आपकी यश कीर्ति चक्रवर्ती ब्याज की गति से निरंतर द्विगुणित होती रहे।
श्री गांधी को दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक जैन बड़जात्या , दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश जैन विनायका, महावीर ट्रस्ट मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्रीअमित जैन कासलीवाल अष्टापद बद्रीनाथ तीर्थ के अध्यक्ष श्री आदित्य जैन कासलीवाल, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष श्री राजकुमार जैन पाटोदी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री टी के वेद, उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री आजाद ‌जैन बीड़ी वाले, डॉ जैनेंद्र जैन , सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू आदि समाज के गणमान्य जनों ने बधाई दी।

Play sound