श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर श्री गोतम मुनि जी की 50 वीं दिक्षा जयन्ती पर पुरे देश से हजारों गुरु भक्त 9 फरवरी को पुना पहुंचेंगे

जावरा ( अभय सुराणा) । श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर आगम ज्ञाता प्रखर प्रवचनकार तपस्वी श्री गोतम मुनि जी प्रथम की 50 वीं गोल्डन दिक्षा जयन्ती 8 व 9 फरवरी को श्री पुना श्री संध द्वारा भव्य पैमाने पर मनाई जा रही है । उक्त जानकारी देते हुए आल इंडिया जैन कांन्फ्रेंस दिल्ली के वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा व अ.भा.जैन दिवाकर संगठन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मेहता व श्री गोतम मुनि जी के परम गुरु भक्त व श्री संध के पुर्व मंत्री सुभाष टुकडीया ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बताया कि पुज्य गुरुदेव श्री गोतम मुनि जी श्रमण संघ के बहुत ही त्यागी एवं धर्म के प्रेरणा पुंज व आगम ज्ञाता महासंत है। सम्पूर्ण देश में आपके हजारों गुरु भक्त श्रावक श्राविकाए है आप युवा पीढ़ी के प्रेरणा पुंज है आपकी 50 वीं दिक्षा जयन्ती में देशभर से गुरु भक्त 8 व 9 फरवरी को पुना पहुंचेंगे। श्रमण संघ के राष्ट्रीय युवाचार्य श्री महैन्द्र ऋषि जी म.सा. प्रर्वतक श्री प्रकाशमुनि, राष्ट्रीय संत श्री कमल मुनि कमलेश सहित 50 से भी अधिक साधु साध्वीयो की पावन उपस्थित में उपाध्याय प्रवर श्री गोतम मुनि जी महाराज की 50 वीं गोल्डन दिक्षा जयन्ती का भव्य समारोह हो रहा है।
श्री कोचट्टा श्री मेहता व श्री टुकडीया ने बताया कि जावरा मन्दसौर रतलाम आदि से भी लगभग 500 से भी ज्यादा गुरु भक्त बसों व रेल से पुना प्रस्थान कर चुके हैं। आपने प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा गुरु भक्तों से गुरूदेव के दर्शन कर अमृत आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक की संख्या में पुर्णा पहुंचने की अपील की।

Play sound