अपनों से मिला धोखा सामाजिक सद्भावना मिली रतलाम से – काकानी

रतलाम । अच्छी नौकरी का झांसा देकर मित्र ने रफीक पिता अब्दुल कादिर उम्र 40 वर्ष हाल मुकाम मुंबई को रेलवे स्टेशन पर सोई हुई हालत में छोड़कर सभी सामान मोबाइल ,रुपए आदि लेकर भाग गया। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रफीक जिला चिकित्सालय में बीमारी की हालत में दिनांक 27 जनवरी को आइसोलेशन वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती हुआ । इलाज के दौरान तबीयत ठीक होने पर समाजसेवी काकानी को उसने बताया कि उसके दोस्त ने रतलाम होटल में अच्छी नौकरी दिलवाएगा कहकर वह उसे रतलाम लेकर आया था। रात्रि में सभी सामान लेकर वह भाग गया| मुझे बीमारी की हालत में जिला चिकित्सालय मैं डॉक्टर एवं सिस्टर ने भरपूर मदद करते हुए सारी जांच करवाई| जिसमें टीबी होना पाया गया| लगातार लगभग 15 दिनों के इलाज के बाद में अब मुझे वापस मुंबई जाना है। जहां मे पूर्व में काम करता वहा से कुछ सहयोग मिलेगा और मैं अपने घर गांव मधुर जिला एर्नाकुलम, केरल जाना है।
अपनों से मिला धोखा काकानी का मिला सहारा
कल रवाना होने के पहले जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने विदा करते वक्त सहयोगियों की मदद से उसे दवाई, जांच रिपोर्ट, डिस्चार्ज कार्ड के साथ कंबल, तीन जोड़ी कपड़े, ठंड से बचने के टोपा, जरकिन व रास्ते के लिए सहयोग राशि भी प्रदान कर मुंबई के लिए रवाना किया। जहां से वह अपने घर केरल चला जाएगा । उसने जिला चिकित्सालय के प्रबंधन, डॉक्टर, सिस्टर, वार्ड बाय एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव समाजसेवी गोविंद काकानी द्वारा मिली मदद का हृदय से धन्यवाद दिया।

Play sound