

रतलाम । श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था समय-समय पर सेवा कार्य करती रहती है सेवा कार्य के आयोजन लगभग 26 रक्तदान शिविर में 2600 से अधिक रक्तदान, बच्चों के स्कूल में शैक्षणिक सामग्री वितरण, वृक्षारोपण, अपना घर प्रभुजी निवास में सेवा कार्य, ऐसे अनेक कार्यक्रम भी आयोजित करती है। कई संस्थाओं को समय-समय पर आवश्कतानुसार सहायता उपलब्ध करती है। संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों के मन में संवेदना का झरना सूखता जा रहा है और सर्वत्र वैमनस्य बढ़ता जा रहा है तथा गौ माता उपेक्षित हो रही है। उपभोक्तावादी संस्कृति के चलते नई पीढ़ी में संस्कारों की कमी आती जा रही है। उन्होने बताया कि सनातन संस्कृति में गौधुलि मुहुर्त गौ माता के कारण ही बना तथा गौमूत्र को भी गंगा जल के समतुल्य माना गया है। उन्होने कहा कि भारत वर्ष से सत्य, प्रेम और करूणा का झरना सूखता जा रहा है और इसका एकमात्र कारण हमारी जीवन पद्धति से सत्संग और गौ माता का दूर होना है। उन्होने आह्वान किया कि यदि भारतीय संस्कृति में संवेदनाओं को, प्रेम व सहानुभुति को, सत्य व करूणा को बचाना है तो हमें गौ माता एवं गौ सेवा के लिए आगे आना ही होगा।
आगे बताया कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। धर्म ग्रंथों में गाय के महत्व को दर्शाया गया है, गायों की रक्षा पर्यावरण रक्षा है, वर्तमान परिस्थिति में संपूर्ण जगत के कल्याण का आधार ग्राम और गायों का विकास है, गोधन वृद्धि का ध्यान रखना चाहिए। ग्रुप द्वारा नमक एवं गुड की सेवा की गई। इस अवसर पर श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अमित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेश एलपी, चेतन अग्रवाल, अनिल गोयल, मनोज मित्तल, दिनेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, ओमप्रकाश चौधरी तथा डाॅ.तरूण गर्ग, सुनील गोयल आदि उपस्थित रहे । संस्था के सचिव विजय अग्रवाल ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।