रतलाम 09 फरवरी । गुर्जर समाज, जिला रतलाम को संगठित करने, समाज हितैषी कार्यक्रमों का संचालन करने एवं सामाजिक एकीकरण की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बलवंत सिंह जी गुर्जर को जावरा तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एडवोकेट देवेंद्र गुर्जर (जिला अध्यक्ष, गुर्जर समाज, रतलाम) द्वारा की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बलवंत सिंह गुर्जर समाज की एकता एवं विकास के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।
यह नियुक्ति समाज के संगठनात्मक विकास और उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।