चिंतामणि पार्श्वनाथ जिनालय में पंचकल्याणक पूजन का आयोजन

11 लाभार्थी परिवारों ने लिया पूजन का लाभ, विभिन्न सेवा एवं धार्मिक कार्यों के लिए हुई घोषणाएं

जावरा (अभय सुराणा) । क्षमायाचना एवं खमतखामणा के पावन पर्व के अवसर पर बुधवार को खत्रीपुरा स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जिनालय मंदिर में 23वें तीर्थंकर परमात्मा श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दादा का पंचकल्याणक पूजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। पूजन का आयोजन सकल श्रीसंघ जावरा के आमंत्रण पर श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भक्त मंडल जावरा द्वारा किया गया।
पूजन में 11 लाभार्थी परिवारों ने लाभ लिया। लाभार्थी परिवारों में अशोक लुक्कड़, राजेन्द्र राठौर, मुकेश जैन पद्मावती, अर्पित नाहटा, मनीष कोठारी, आमु आंचलिया, मुकेश खेमसरा, पन्ना लुक्कड़, भूपेन्द्र रूनवाल, कांतिलाल दलाल एवं प्रेमचंद मेहता निर्मल सागर शामिल रहे। सभी लाभार्थी परिवारों का बहुमान कर उनकी धार्मिक भावना की अनुमोदना की गई।
धार्मिक एवं सेवा कार्यों के लिए सहयोग की घोषणाएं
इस अवसर पर चिंतामणि भक्त मंडल द्वारा मंदिर में पार्श्वनाथ भगवान एवं मंगल दीपक की दो बड़ी आरती भेंट किए जाने पर श्रीमती मंजु राजकुमार हरण का बहुमान किया गया। इसी क्रम में श्रीमती पुष्पा नाहटा ने अपने पोते के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंडल को 10 झांझर एवं 10 डफलियां भेंट करने की घोषणा की। वहीं कांति दलाल की ओर से 5 जोड़ी घंटियां देने की घोषणा की गई। दोनों की धार्मिक भावना की अनुमोदना करते हुए उनका बहुमान किया गया।

अंतरिक्ष पार्श्वनाथ एवं शिखरजी यात्रा के लिए शुभकामनाएं
मंडल सदस्य रेखा-संजय मेहता एवं ममता-सुनील नाहटा के अंतरिक्ष पार्श्वनाथ यात्रा पर जाने तथा श्रीमती श्वेता-आशीष मेहता के शिखरजी यात्रा हेतु प्रस्थान करने पर मंडल के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनका बहुमान किया।
पूजन के पश्चात सभी लाभार्थी परिवारों की ओर से लड्डुओं की प्रभावना वितरित की गई। कार्यक्रम में समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति रही तथा संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *