- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर दिनांक 01 फरवरी से रतलाम पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान अभियान जारी
- अभियान के अंतर्गत 03 बालक एवं 16 बालिकाओं को दस्तयाब कर लौटाई परिजनों की मुस्कान

रतलाम । पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा गुम या अपहृत हुए बालक बालिकाओं की खोज बीन कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु दिनांक 01 फरवरी से ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत अभी तक 03 बालक एवं 16 बालिकाओं को सुरक्षित दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। दिनांक 10.02.25 को थाना डीडी नगर पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उसका बेटा घर से गायब है। बेसुध मां को पुलिस द्वारा ढांढस बंधाया गया। लापता बालक के नाबालिक होने से थाना डीडी नगर पर अपराध क्रमांक 102/25 धारा 137 (2) BNS का पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी डीडी नगर रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में थाना डीडी नगर की टीम सउनि दिनेश मावी, आर दीपक सिंह, आर अवधेश प्रताप सिंह, आर पवन जाट, आर मकन द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे गए, आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। 1 घंटे में पुलिस द्वारा की गई मेहनत के फलस्वरूप नाबालिक बालक को ढूंढने में सफलता प्राप्त हो गई। बालक को सकुशल खोज कर उसकी माता की सुपुर्द कर मां के चेहरे की मुस्कान लौटाई।
अभियान के तहत थाना नामली पुलिस द्वारा वर्ष 2023 से अपहृत बालिका सहित 03 बालिकाओं को खोज कर परिजनो के सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त हुई है। थाना सरवन पुलिस द्वारा 05 बालिकाओं खोजा कर परिजनों को सौंपा गया।