स्व. श्री अटलबिहारी वाजपेयी की 96 वीं जन्मजयंति मनाई

रतलाम। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. श्री अटलबिहारी वाजपेयी की 96 वीं जन्मजयंति पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल द्वारा बिरियाखेड़ी में एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें अटलबिहारी अमर रहे के जयकारों के बीच अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने अटल जी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर उन्हे याद करते हुए कहा कि अटजी जी की कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केन्द्र रहेगी।
इस अवसर पर धीरज व्यास, मनोज शर्मा, सांवरेलाल तिवारी, विजय डोडिया, संतोषकुमार जोशी, महेश डोडियार, हरीश शर्मा, सुनील पुरोहित, रामलाल व्यास, सुभाष राठौड़, लक्की गायकवाड़, शोभाराम तिवारी आदि ने पुष्पाजंलि अर्पित की।

Play sound