


कसरावद । नगर के जैन दिवाकर विचार मंच की महिला शाखा द्वारा राष्ट्र संत परम पूज्य गुरुदेव कमल मुनि जी कमलेश मा. सा. के जन्मदिन पर जलुद स्थिति गौ शाला में गौ माता को गुड, रोटी एवं हरा चारा खिलाकर गुरुदेव के मंगलमय जीवन की कामना की।
मंच की प्रदेश ईकाई की उपाध्यक्ष नमीता लूणीया ने बताया कि राष्ट्र संत श्री कमल मुनि जी कमलेश मा.सा. ने अपना जीवन गौ सेवा, जीव दया एवं मानव सेवा के लिए समर्पित किया है। गुरुदेव द्वारा गौ माता की सेवा के लिए कई स्थानों पर गौशालाएं खुलवाकर गौ सेवा की जा रही हैं। यह मंच भी गुरुदेव द्वारा जीव दया एवं मानव सेवा के उद्देश्य से गठित किया हैं। इसलिए आज हमारे प्रेरणा स्त्रोत परम पूज्य गुरुदेव के 69वे जन्मदिन को हमने उनकी सबसे प्रिय गौ माताओं के बीच मनाया। श्रीमती लूणीया ने बताया कि ग्राम जलुद में स्थिति गौ शाला में मंच की महिलाओं ने गौ माता के लिए स्वय घर से रोटियां बनाकर लाई। इसके साथ ही गुड एवं एक गाड़ी हरा चारा गौ माताओं के लिए लाए एवं अपने हाथों से उन्हें खिलाया। गुरुदेव के जन्मदिन पर नमिता लूणीया द्वारा गर्मी में पक्षियों को पानी पिलाने के लिए उपस्थित महिलाओं को मिट्टी के सकोरे भेट किए । मंच की चांदनी कवाड़ एवं संगीता मांडोत ने आभार माना।
इस अवसर पर संगीता सांड, रूपाली डोसी, शशि रायली, पुष्पा लूणीया, किरण रायली, आशा लूणीया, मधु मांडोत, मंजू संघवी, विनीता मांडोत, प्रियंका लूणीया, मनीषा लूणीया, आयुषी कवाड़, नितिन रायली, सचिन रायली,प्रेमचंद कवाड़, हितेश संचेती एवं महावीर कवाड़ आदि उपस्थित थे।