विभिन्न विधाओं के कलाकार प्रस्तुति देंगे
रतलाम। भाषाविद, साहित्यकार डॉ जयकुमार ‘जलज’ जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावांजलि कार्यक्रम 16 फरवरी को दोपहर 3 बजे आईएमए सभागार, राजेंद्र नगर, रतलाम पर होंगा। इसमें जलज जी से सम्बंधित संस्मरणों और उनके गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति होगी । आयोजन राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के संयोजन मेँ अनुनाद, हमलोग, वनमाली सृजन केंद्र, श्री त्रिवेदी मूर्ति कला केंद्र, स्व.अरुण भार्गव राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, महाराजा श्री रतनसिंहजी बलिदान दिवस समिति द्वारा किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के जिला संयोजक नरेन्द्रसिंह डोडिया ने बताया कि आयोजन साहित्यिक कार्यक्रम में सुश्री अवनि उपाध्याय,हेमन्त जोशी, संजय परसाई, राजेंद्र शर्मा, संजय चौधरी,श्रीमती शोभा शेर,आशीष दशोत्तर,रिदम मिश्रा, नरेन्द्र त्रिवेदी, रतन कोल्हे,मनोज जोशी द्वारा गीतों की प्रस्तुति अजीत जैन के मार्गदर्शन मेँ दी जाएगी।
राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पॅंवार, सुभाष जैन, डॉ मुनीन्द्र दुबे, एडवोकेट राजेश शर्मा, धीरेन्द्रसिंह राठौर, एडवोकेट सुरेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, डॉ पदम घाटे, ओमप्रकाश त्रिवेदी, महावीर वर्मा, दीपेन्द्रसिंह भैंसाडाबर,विनोद झालानी, लगन शर्मा , आशीष जैन, गजेन्द्रसिंह चौहान आदि ने नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक की संख्या मेँ पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।